ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

BJP का विधानसभा में जोरदार हंगामा: घोटाले को लेकर तेजस्वी से कर दी इस्तीफे की मांग, नीतीश को भी नहीं छोड़ा

 BJP का विधानसभा में जोरदार हंगामा: घोटाले को लेकर तेजस्वी से कर दी इस्तीफे की मांग, नीतीश को भी नहीं छोड़ा

13-Mar-2023 11:21 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : होली और शबे बारात की छुट्टी के बाद बिहार मंडल बजट सत्र आज फिर से शुरू हो चुका है. आज के दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर हंगामा किया. बीजेपी विधायकों ने हंगामा करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की और साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कुर्सी छोड़ने की मांग को लेकर आवाज उठाई. 


बता दें कि यूपीए की सरकार में रेलमंत्री रहे लालू प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है. रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी देने के बदले लालू पर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप है. नौकरी के बदले जिन जमीनों की रजिस्ट्री कराई गई वह लालू प्रसाद के परिवार के नाम पर हुई हैं. इस घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पिछले दिनों राबड़ी देवी, लालू प्रसाद और मीसा भारती से घंटों पूछताछ की. सीबीआई के बाद ईडी ने भी लालू परिवार पर शिकंजा कसा और लालू और उनके करीबियों के ठिकानों पर रेड हुई. ईडी की रेड में सैकड़ों करोड़ के घोटाले का खुलासा हुआ है.  


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप है कि वो बिहार को सुचारू रूप से नहीं चला रहे है. नीतीश कुमार जहां खुद कहते हुए नजर आए है कि भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. और ना ही कोई किसी भ्रष्टाचारी को बचाएगा?फिर जब लालू परिवार पर तेजस्वी पर घोटाले को लेकर आरोप लग रहे है तो अब वो क्यों चुप है वो क्यों नहीं कुछ बोल रहे है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि जब से नीतीश राजद से हाथ मिलाए है तब से बिहार में अपराध के मामले बढ़ गए है. इसपर बीजेपी का कहना ही अगर उनसे गद्दी नहीं संभल रही तो वो गद्दी छोड़ दे.