ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / फ्री कोरोना वैक्सीन को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत, केंद्र सरकार की शक्तियों...

फ्री कोरोना वैक्सीन को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत, केंद्र सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी

22-Oct-2020 05:38 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरूवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कर दिया गया. बीजेपी की ओर से कई बड़े वादे किये गए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा है कि भाजपा ने पूरे बिहार में फ्री में कोरोना की वैक्सीन बांटने का एलान किया है. जिसे लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी के इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई है.


एक्टिविस्ट साकेत गोखले ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत की है. साकेत गोखले की शिकायत में यह बात कही गई है कि बीजेपी का वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग है. 


भाजपा ने कहा है कि सत्ता में आने पर वो सभी बिहारवासियों के लिए कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण मुफ्त में कराया जायेगा. लेकिन अब यह मामला चुनाव आयोग तक चला गया है. शिकायत में कहा गया है कि ये किसी बीजेपी नेता नहीं बल्कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया ऐलान है. कोरोना के कारण देश के हर राज्य को नुकसान हुआ है और बिहार की तरह ही हर राज्य के लोग इससे प्रभावित हैं. ऐसे में चुनाव आयोग को इस ओर तुरंत एक्शन लेना चाहिए.