मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
22-Jan-2020 01:52 PM
DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें सबसे खास बात यह है कि बिहार से सिर्फ नित्यानंद राय को ही इस लिस्ट में शामिल किया गया हैं.

सब पर भारी पड़े नित्यानंद
दिल्ली चुनाव को लेकर सिर्फ बीजेपी को नित्यानंद राय की ही जरूरत पड़ी हैं. इस मामले में नित्यानंद राय बिहार के सीनियर नेता सुशील कुमार मोदी, गिरिराज सिंह,प्रेम कुमार, संजय जायसवाल समेत कई सीनियर नेताओं पर भारी पड़े हैं. इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में भी कई नेताओं को बीजेपी ने जगह नहीं दी थी. जिसमें सुशील कुमार मोदी भी शामिल थे.
निरहुआ और रवि किशन को मिली जगह
भले ही बिहार के सीनियर नेता को कोई जगह नहीं मिली हो,लेकिन भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन और चुनाव हार चुके निरहुआ को जगह मिली है. हेमा मालिनी और सन्नी देओल को भी जगह दी गई है. इन कलाकारों ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जमकर प्रचार किया था, लेकिन झारखंड में बीजेपी बुरी तरह से हार गई थी और सत्ता से बाहर हो गई थी. लेकिन इन पर बीजेपी ने फिर दिल्ली में भरोसा किया है. बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी को मात्र तीन सीटें ही मिली थी.