ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

BJP के राज्यसभा उम्मीदवार विवेक ठाकुर पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

BJP के राज्यसभा उम्मीदवार विवेक ठाकुर पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

12-Mar-2020 05:39 PM

PATNA : बीजेपी से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए विवेक ठाकुर पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पऱ उनका भव्य स्वागत किया गया है। गर्मजोशी के साथ समर्थकों ने पटना पहुंचते ही उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। वे कल राज्यसभा के लिए बतौर बीजेपी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।


विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार की युवाओं की भावना को समझते हुए केन्द्रीय नेतृत्व ने ये निर्णय लिया है। उन्होनें कहा कि मुझे बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है, मैं इस भूमिका पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होनें कहा कि मैं 24 साल से पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं पार्टी मुझे जो भूमिका देगी उसे निभाउंगा। उन्होनें कहा कि इस भूमिका में बड़ी चुनौती है और मैं उसे सहर्ष स्वीकार करता हूं । वहीं आरके सिन्हा की नाराजगी पर उन्होनें कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।


वर्तमान में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर राजनीति में कोई अनजान चेहरा नहीं हैं। वे बिहार के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। बतौर बीजेपी प्रत्‍याशी, तब विवेक को पराजय का सामना करना पड़ा था। वे एक वर्ष तक बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।करीब 24 साल से बीजेपी में विभिन्‍न पदों पर रहते आए विवेक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा इसके बाद राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रह चुके हैं। बीजेपी में वे युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाए गए। इस पद पर रहते हुए वे गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे हैं।