बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Oct-2021 09:40 PM
DESK : भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का गठबंधन भले ही टूटे हुए एक अरसा गुजर गया हो लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिल में आज भी बीजेपी के लिए दर्द है। उद्धव ठाकरे का यह दर्द आज एक बार फिर से सामने आ गया। दरअसल मुंबई में आज दशहरा रैली का आयोजन किया गया था। इसी दौरान अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी की वादाखिलाफी को याद करते हुए पुरानी बातें दोहरा दी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी से हमारी दोस्ती 25 साल पुरानी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया इसलिए हमारे रास्ते अलग हो गए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का गुस्सा केवल बीजेपी तक ही सीमित नहीं रहा। उद्धव ठाकरे के निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रहा। उन्होंने कहा कि आज वह मुंबई में दो रैलियां हो रही है, एक हमारी और एक आरएसएस की। हमारे रास्ते अलग हैं लेकिन विचारधारा एक है। हम दोनों हिंदुत्व के रास्ते पर ही चलते हैं। हम बीजेपी के साथ हिंदुत्व के कारण ही गए थे। बीजेपी ने वादा नहीं निभाया, वरना हम आज भी एक साथ होते।
इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे ने यहां तक कह डाला कि वह अपने पिता बाला साहब ठाकरे से किए गए वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे ने यह भी ऐलान कर दिया कि भविष्य में दूसरे शिवसैनिक भी मुख्यमंत्री बनेंगे। उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व को लेकर संबोधन में लंबी चौड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व का मतलब देश के लिए प्यार होता है। बाला साहब ने खुद कहा था कि हम पहले नागरिक हैं और धर्म इसके बाद आता है। जब हम अपने घर को छोड़कर बाहर निकलते हैं तो देश ही हमारा धर्म होता है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...