ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / BJP के झटके पर नीतीश की बेबसी, अरुणाचल में JDU विधायकों के पाला...

BJP के झटके पर नीतीश की बेबसी, अरुणाचल में JDU विधायकों के पाला बदलने पर बोले- राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा होगी

25-Dec-2020 03:13 PM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों को तोड़कर नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है. अरुणाचल में जेडीयू को लगे झटके के बावजूद नीतीश कुमार की बेबसी देखते बन रही है. बिहार में बीजेपी के साथ सरकार चला रहे हैं. नीतीश को समझ में नहीं आ रहा कि वह इस मामले पर कैसे रिएक्ट करें अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों के पाला बदल को लेकर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उनकी बेबसी सामने आ गई.


नीतीश कुमार ने सवाल के तुरंत बाद टालने वाले लहजे में मुस्कुराते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी हम लोगों की मीटिंग है और वह लोग अलग हो गए हैं. इतना कहकर नीतीश कुमार मीडिया के सवालों से बचते हुए आगे बढ़ गए. दरअसल नीतीश कुमार की बेबसी इस बात को लेकर भी नजर आ रही है क्योंकि वह बिहार में बीजेपी के भरोसे मुख्यमंत्री हैं. अरुणाचल की राजनीति बिहार से अलग है और वहां बीजेपी ने भले ही जदयू विधायकों को अपने पाले में कर लिया हो लेकिन नीतीश अगर इस मामले को ज्यादा तूल देते हैं तो फिर बिहार के अंदर बीजेपी से उनकी पार्टी के रिश्ते खराब हो सकते हैं. शायद यही वजह है कि नीतीश कुमार अभी फिलहाल इस पूरे मामले पर खुलकर नहीं बोल रहे.


आपको बता दें कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी सहयोगी हैं और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हाल में वहां हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. अरुणाचल में भी पंचायत और नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आने ही वाले हैं. ऐसे में यह उलटफेर बेहद अहम माना जा रहा है.


जेडीयू के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं, उनमें तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी, दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोंग्रु सियोंग्जु, कांगोंग ताकू शामिल हैं. वहीं पीपीए का एक विधायक कर्डो न्याग्योर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अप्रैल 2019 में अरूणचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव हुआ था. इसमें बीजेपी और जेडीयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, जेडीयू 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. जिसमें 7 सीटों पर चुनाव जीत गई थी. वही बीजेपी 41 सीटों पर चुनाव जीती थी. यहां पर कुल 60 सीटें हैं.