ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बीजेपी के एक और मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा, बीएस येदुरप्पा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात...

बीजेपी के एक और मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा, बीएस येदुरप्पा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान की इस्तीफे की पेशकश

17-Jul-2021 11:31 AM

DESK : बीजेपी के एक और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की खबर सियासी गलियारे से सामने आ रही है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने इस्तीफे की पेशकश की है. येदयुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और सूत्र बता रहे हैं कि इस दौरान उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है. सूत्रों के मुताबिक येदुरप्पा में अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है.


हालांकि येदुरप्पा ने इस्तीफे की खबर को फिलहाल खारिज किया है. येदुरप्पा का कहना है कि उनके इस्तीफे की खबर बेबुनियाद है. येदयुरप्पा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है. माना जा रहा है की बीजेपी कर्नाटक में नया मुख्यमंत्री दे सकती है. बीजेपी की रणनीति अगला मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय से देने की है.


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने कहा कि "हमने देश और राज्य में पार्टी का विकास कैसे करे और कर्नाटक में पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की. मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है. मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा. ये सब अफवाह है, कल मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और हमने राज्य के विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की. अगले महीने के पहले हफ़्ते में मैं फिर दिल्ली आऊंगा."