पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
27-Feb-2022 11:07 AM
DELHI : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं आज सुबह सवेरे यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया था उसके थोड़ी ही देर बाद उनका टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया. उनके ट्विटर अकाउंट से और उसको लेकर एक ट्वीट भी किया गया. हालांकि राहत की बात यह है कि बीजेपी अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर से रिस्टोर कर दिया गया है.
हैकर ने जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक करते हुए उस पर लिखा नड्डा के अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया था. संदेश में आगे कहा गया कि रूस को दान करें क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है. इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लिखा गया रूस के लोगों के साथ खड़े हों. अब क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन और एथरम से मदद स्वीकार होगी.
नड्डा के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया उसे लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट भी किया लेकिन थोड़ी ही देर बाद जैसे ही बीजेपी आईटी सेल को इसकी जानकारी मिली अकाउंट रिस्टोर करने की कवायद शुरू हो गई. इसके बाद जेपी नड्डा का ट्विटर हैंडल थोड़ी देर बाद रिस्टोर कर दिया गया.
इसके पहले जेपी नड्डा ने आज सुबह तकरीबन 7:30 बजे अपने ट्विटर हैंडल से यूपी विधानसभा को लेकर ट्वीट किया था. जेपी नड्डा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा था कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 61 सीटों पर मतदान हो रहा है. ऐसी स्थिति में सशक्त सरकार बनाने के लिए मतदाता कर अपनी भागीदारी निभाएं.