ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बर्थडे पार्टी में दोस्त के भाई ने बनाया अश्लील वीडियो, अब गंदा काम...

बर्थडे पार्टी में दोस्त के भाई ने बनाया अश्लील वीडियो, अब गंदा काम करने के लिए बना रहा दबाव

06-Mar-2020 03:16 PM

NAWADA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक लड़की अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई हुई थी. इस दौरान रेस्टोरेंट में उसे नशीली दवा खिलाकर उसकी दोस्त के भाई ने अश्लील तस्वीरें खिंच ली और वीडियो भी बना लिया. अब उस तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर वह फिजिकल रिलेशनशिप बनाने का दबाव दे रहा है. पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. 


घटना नवादा जिले की है. जहां रजौली थाना इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती के रिश्ते को बदनाम कर के रख दिया है. दरअसल एक लड़की ने अपनी दोस्त के भाई के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक वह अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में हिस्सा लेने गई थी. इस दौरान रेस्टोरेंट में उनलोगों ने उसे नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया. फिर दोस्त के भाई ने उसके साथ अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें खिंच ली. पीड़िता ने आगे बताया कि अब आरोपी लड़का वही अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है. वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दे रहा है. 



पीड़िता ने बताया कि थाने में घटना की शिकायत करने के बाद आरोपी के घरवाले केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं. आरोपी शख्स उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर में दादी के साथ ही रहती है. आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रही है. शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई की जा रही है.