Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
02-Oct-2021 08:20 AM
PATNA : देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर देश भर में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह-सवेरे दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे हैं और उन्होंने बापू की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए अपने शब्दों में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री उनकी जयंती पर नमन किया जा रहा है। बिहार में बापू की जयंती को खास बनाने के लिए विशेष अभियान आज चलाया जाएगा।
प्रदेश में आज यानी 2 अक्टूबर को टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है। राज्य का अबतक का रिकॉर्ड 33 लाख का है। महाअभियान के लिए सभी जिलों में तैयारी कर ली गई है। वहीं, शुक्रवार को राज्य में 75,104 कोरोना टीके की डोज लगाई गई है। सबसे अधिक करीब 15 हजार टीके पटना में लगाए गए हैं। पूर्वी चंपारण में 10,078 टीके लगे हैं। बाकी सभी जिलों में 10 हजार से कम टीकाकरण हुआ है। गोपालगंज में 8 टीके ही लगाए गए हैं। राज्य में अबतक 5,44,35,105 डोज टीके की लगाई जा चुकी है। इनमें पहली डोज 4,35,80,422 और दोनों डोज की संख्या 1,08,54,683 है।
बिहार में कोरोना का संक्रमण अब नियंत्रण में है। शुक्रवार को राज्य में केवल 3 नए मरीजों की पहचान हुई हालांकि पटना में कई दिनों के बाद एक नया मरीज मिला है। पटना के अलावे मुंगी और सुपौल में भी एक-एक मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 48 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की है।