सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
07-Jun-2022 08:16 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी की मामूली कार्यकर्ता मुन्नी रजक को विधान परिषद भेजने का जब फैसला किया तो वह अचानक से सुर्खियों में आ गईं। मुन्नी रजक की किस्मत इस तरह खुल जाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था लेकिन लालू यादव की राजनीतिक शैली ने मुन्नी रजक के विधान परिषद तक पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया। मुन्नी रजक के जब चर्चा में आई तो यह बात सामने आई कि उनके पास मोबाइल फोन तक नहीं है। वह कपड़े धो कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं लेकिन इसके बावजूद अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के लिए वह खूब समय निकालती हैं और संघर्ष के मौके पर खड़ी रहती हैं।
विधान परिषद उम्मीदवार के तौर पर मुन्नी रजक ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे थे। आरजेडी के दो अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया था लेकिन नामांकन के दौरान मुन्नी रजक की तरफ से दी गई जानकारी से एक नई बात सामने आई है। जिनके बारे में कहा जाता रहा कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं है वह लखपति निकली हैं। उनके पास 15 लाख की अचल संपत्ति है और लगभग 6 लाख का लोन भी उन्होंने ले रखा है। हालांकि मुन्नी रजक ने यह पैसे कपड़े धो कर ही कमाए हैं। एमएलसी उम्मीदवार के तौर पर मुन्नी रजक ने जो हलफनामा दायर किया है उसके मुताबिक उनके पास 8 लाख की चल और 15 लाख की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके नाम पर 6 लाख से थोड़े ज्यादा रकम का लोन भी चल रहा है। उनके पास 35 हजार कैश हैं और डेढ़ सौ ग्राम से ज्यादा सोना और 1 किलो चांदी है। मुन्नी रजक के पति के पास उनसे कम संपत्ति है। पति के पास लगभग 54000 और बेटे के पास 58000 की संपत्ति है।
आरजेडी के एक अन्य उम्मीदवार कारी सोहेब के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके पास 50 ग्राम सोना है जबकि पत्नी जरीन मासूम के पास 400 ग्राम सोना है। कारी सोहेब के पास 55 हजार रुपये कैश हैं। हलफनामे के मुताबिक उनके पास 27.17 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें 3.32 लाख की चल संपत्ति और 23.85 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। कारी सोहेब के पास 15.60 लाख की कृषि वाली जमीन और 8.25 लाख रुपये बाजार मूल्य की आवासीय जमीन है। आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन किसी भी मामले में दोष साबित नहीं हुआ है। सोहेब ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई की है। आरजेडी के तीसरे कैंडिडेट अशोक कुमार पांडेय के पास सबसे ज्यादा जमीन है। उनके पास नियाजीपुर, बलिया और सोनबरसा में काफी भू खंड है। हालांकि उनके ऊपर 7.35 लाख रुपये का कर्ज भी है। अशोक पांडेय के पास 45 हजार रुपये कैश है। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये से अधिक की है। इनके पास करीब 33.35 लाख रुपये की चल संपत्ति और पौने तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।