पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
09-Jul-2020 09:30 AM
KHAGADIYA : एक तरफ जहां बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की कई लापरवाही भी सामने आ रही है. ताजा मामला खगड़िया के गोगरी अनुमंडल की है. जहां बिना सैंपल लये ही तीन महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने का मामला सामने आया है.
जिसके बाद यह पूरा मामला डीएम के पास पहुंचा, और फिर आनन-फानन में सिविल सर्जन ने गोगरी रेफरल अस्पताल को पत्र भेज कर तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है.सीएस ने पत्र में गोगरी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखा है कि कोरोना जांच सैंपलिंग के दौरान मानक का पालन नहीं किया जा रहा है. इसके कारण जिनका सैंपल नहीं लिया गया उनकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी़ इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
बताया जा रहा है कि 30 जून को मदारपुर विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्शन शिविर आयोजित किया था.इस दौरान आशा को जिम्मेदारी दी गई थी कि इलाके के गर्भवती महिलआओं को शिवर तक लाना था. आशा ने बताया कि मदारपुर वार्ड नंबर सात की तीनों महिलाओं को जांच के लिए वह शिविर तक लायी थी, लेकिन बीच में ही तीनों महिलाएं शिविर छोड़ कर घर लौट आयी. जिसके कारण इनका सैंपल नहीं लिया जा सका था. इसी बीच चार जुलाई को इन तीन महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल ले गए. आशा का कहना है कि सच बताने पर उब उसपर जबाव बनाया जा रहा है.