चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
30-Oct-2021 05:11 PM
DESK: गोवा में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं। चुनाव से पहले गोवा में राजनीति तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा में बाइक राइडिंग करते नजर आएं। गोवा की मोटरसाईकिल टैक्सी पायलट की बाइक पर बंबोलिम से आजाद मैदान तक सवारी की। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी का एक वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
बाइक राइडिंग के दौरान राहुल गांधी वहां के मछुआरों से भी मिले। मछुआरों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने गोवा के लिए अपनी आगे की रणनीति की भी चर्चा की। गोवा में मछुआरे दक्षिण पश्चिम रेलवे की दोहरी पटरी वाली परियोजना का विरोध कर रहे हैं।
उनका आरोप है कि यह राज्य को कोयला हब में बदलने की कोशिश है। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि गोवा के लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। गोवा को कोयला हब नहीं बनने देंगे। यहां के पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। राहुल गांधी ने मछुआरों को समर्थन देकर एक प्रकार से इन्हें अपने पक्ष में लेने की कोशिश की है।
देश में आए दिन पेट्रोल के बढ़ते दाम पर राहुल गांधी ने कहा कि जब यूपी की सरकार सत्ता में थी तब पेट्रोल का अंतरराष्ट्रीय मूल्य 140 डॉलर प्रति बैरल थी। आज दाम काफी कम है इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये से पार हो गया है।
How best to connect with our people? Reach out to them when they are in their comfort zone.
— Congress (@INCIndia) October 30, 2021
Shri @RahulGandhi setting examples for all leaders in India to follow.#RahulGandhiWithGoa pic.twitter.com/rX04X7tAlw