पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
13-Aug-2023 09:44 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही बिजली के करंट से मौत का आंकड़ा बढ़ता हुआ नजर रहा है।राज्य में हर दिन कहीं न कहीं से कोई न कोई ऐसा मामला निकल कर सामने आता रहता है जिसमें बिजली करंट की चपेट में आने से लोगों की जान जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां बिजली करंट लगने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले में बिजली करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मौत। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला पुनर्वास वार्ड 7 शीरनिया गांव की बताई जा रही है। जहां सड़क पर गिरा विद्युत तार की चपेट में आने से दो मासूम की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों में भी बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश नज़र आ रहा है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी- 2 पंचायत के जिला शिरनिया गांव पुनर्वास वार्ड 7 निवासी मनोज महतो का 8 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार और 6 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है।
इधर, इस मामले को लेकर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने इस घटना को लेकर कहा कि, केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत आबादी वाले इलाकों में कवर वायर लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए पर्याप्त राशि है। फिर भी क्या कारण है कि इस तरह की लापरवाही देखी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेगूसराय शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विद्युत विभाग वसूली अभियान में लगा है। इसी कारण नंगे तार आबादी वाले इलाके में कबर नहीं किए गए। इसकी जांच होनी चाहिए।