BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
14-Jul-2022 07:10 PM
PATNA: बिहटा के अमनाबाद गांव में भूमि विवाद में हत्या की वारदात हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस लगी थी। आज पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नागेन्द्र कुमार को जेल भेजा गया है। वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में जमीनी विवाद में हुए हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी के घर से हथियार का जखीरा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनाबाद गांव निवासी नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
वही हत्या के मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व अहमदाबाद गांव में बालू घाट पर जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी।
वही मृतक की पत्नी चिंता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया था। जहाँ पुलिस ने आरोपीयों के घर पर छापेमारी के दौरान घर में छुपाकर रखें गये तीन राइफल, 23 जिंदा कारतूस एवं एक देसी कट्टा बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। हालांकि हत्या के मामले में अन्य आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस लागतार छापामारी कर रही है।