ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

BIHAR WEATHER: राजधानी में 12 जून तक उमसभरी गर्मी के आसार, प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

08-Jun-2022 07:27 AM

PATNA: बिहार के कई हिस्सों में गर्मी चरम पर है। पिछले चार दिनों में समुद्र तल से 900 मीटर ऊंचाई पर चक्रवाती हवा और ट्रफ रेखा सामान्य बना हुआ है। वहीं कई दिनों से हवा का रुख पूर्व और दक्षिण पूर्व में बना हुआ है। जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के 19 जिलों में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जबकि, दक्षिण बिहार के लगभग कई हिस्से में बादल छाए हुए हैं। लेकिन, कड़ी धूप के कारण उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। 



मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्र में चक्रवाती हवा जारी है। इसके साथ ही ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत सिक्किम होते हुए बांग्लादेश की तरफ जा रही है। इसके प्रभाव से आज बिहार के उत्तर हिस्से में स्थित पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान सहित 19 जिले और दक्षिण बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई और अन्य पांच जिलों में मध्यम बारिश के आसार है। अररिया, पूर्णिया, किशनगंज में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के 24 जिलों में होने वाली बारिश के 48 घंटे के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 


आईएमडी के मुताबिक 13 जून के बाद पटना, गया, नालंदा सहित 12 जिलों में उमसभरी गर्मी जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के तटवर्ती हिस्से में बारिश सक्रिय है। बिहार के मध्य हिस्से तक पहुंचने के दौरान मानसूनी कमजोर हो रहा है। जिससे पटना, गया सहित 12 जिलों में उमसभरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान डिग्री 38.6 और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज की गई है।