सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
04-Jun-2022 06:54 AM
PATNA: बिहार में लोगों को लगातार गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। एक दिन में ही पटना का अधिकतम पारा 2.3 तीन डिग्री बढ़ गया। इस गर्मी का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि लोग जरूरी काम करने के लिए भी अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो शुक्रवार को सर्वाधिक पारा औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया, जो 44.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले की बात करें तो यहां का अधिकतम पारा 42.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, पटना का तापमान भी 41.7 डिग्री रहा। गया, बक्सर, नवादा समेत अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान बढ़े हैं। आने वाले एक दो दिनों में बिहार का मौसम सामान्य बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
आपको बता दें कि शुक्रवार को गया का अधिकतम पारा 43.3 डिग्री, भागलपुर का 39.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 35.8 डिग्री, डेहरी ऑन सोन का 41.8 डिग्री, जमुई का 41.4 डिग्री, बक्सर का 43.6 डिग्री, वैशाली का 40.3 डिग्री, बेगूसराय का 38.9 डिग्री, बांका का 40.3 डिग्री, हरनौत का 41.8 डिग्री, नवादा का 42.1 डिग्री, शेखपुरा का 40.8 डिग्री और जीरादेई का 40 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।