ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार विजय के बाद संघ प्रमुख पहली बार पटना आएंगे, RSS की बड़ी...

बिहार विजय के बाद संघ प्रमुख पहली बार पटना आएंगे, RSS की बड़ी बैठक में शामिल होंगे

30-Nov-2020 07:18 PM

PATNA : बिहार चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत पहली बार पटना आने वाले हैं. मोहन भागवत 4 दिसंबर को पटना पहुंच रहे हैं. संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटना में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बुलाई गई है और इसी बैठक में संघ प्रमुख भी शामिल होंगे. पटना में संघ की बैठक 5 और 6 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें बिहार और झारखंड के पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख चर्चा करेंगे.


कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बैठक को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नहीं किया गया था और संघ ने यह निर्णय लिया था कि सभी क्षेत्रों में अलग-अलग अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी. 5 और 6 दिसंबर को केशव विद्या मंदिर में बैठक का आयोजन किया जाएगा. इसमें संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत के साथ-साथ सर कार्यवाहक भैयाजी जोशी, सर कार्यवाहक दत्तात्रेय पोस्ट बल्ले, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर समेत उत्तर-पूर्व क्षेत्र झारखंड और बिहार के प्रांत टोली के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. 


बिहार चुनाव में एनडीए की जीत और बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन के बाद हो रही इस बैठक को कई मामलों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संघ की इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक समरसता, गौ संवर्धन, जैविक खेती विकास और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषय शामिल हैं. एक तरफ जहां लव जिहाद को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है. वैसे दौर में अगर संघ की होने वाली बैठक में यह मुद्दा आता है तो इस पर होने वाला डेवलपमेंट बेहद महत्वपूर्ण होगा.


इस बैठक में आदिवासी समाज के लिए अलग जनगणना को लेकर भी एक महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. संघ का मानना है कि सभी आदिवासी हिंदू हैं और अगर पटना में होने वाली बैठक में इस पर चर्चा हुई तो झारखंड के नजरिए से यह बेहद खास होगा.