मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
14-Mar-2022 11:08 AM
PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. 2 दिनों की छुट्टी के बाद आज बिहार विधानसभा का बजट सत्र प्रश्नकाल से शुरू होगा. कई विभागों के प्रश्नों का उत्तर होगा. आज बजट पर भी चर्चा होगी. उद्योग विभाग सहित कई विभागों के बजट पर चर्चा की जाएगी. लेकिन उससे पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष ने आज फिर हंगामा किया.
विधानसभा के बाहर माले ने भूमिहीनों का मुद्दा उठाकर सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे और उद्योग धंधे के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने बिहार में उद्योग धंधे खत्म करने का जिम्मेदार सरकार को बताया है. विधायक शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस के ज़माने में बड़े पैमाने पर फैक्ट्री लगे थे. जिसके कारण पलायन कम होता था. 1990 के बाद धीरे धीरे सब खत्म होने लगा. झूठ और जुमले से उद्योग और फैक्ट्री नहीं लगता. सरकार आज सदन में जवाब दे कि कौन कौन से जगह फैक्ट्री लगेगी.
वहीं वाम दल के विधायकों ने खेतिहर मजदूरों और भूमिहीनों का मुद्दा उठाया. साथ ही मनरेगा में लूट का मुद्दा उठाया. 200 दिन कार्यदिवस तय करे. प्रतिदिन 500 रुपये मजदूरों की गारंटी करे. भूमिहीनों को जमीन दे. जो जमीन चुराई गई है सरकार उसकी जांच कराए.