पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
15-Dec-2020 05:40 PM
PATNA : विधानसभा सचिवालय की तरफ से सदन की जिन समितियों का गठन सोमवार को किया गया, उसकी पहली बैठक बुला ली गई है. नव गठित समितियों की पहली बैठक 16 और 17 दिसंबर को बुलाई गई है. विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति निवेदन समिति याचिका समिति समेत अन्य समितियों की पहली बैठक 16 दिसंबर को होगी जबकि लोक लेखा समिति प्राक्कलन समिति आचार समिति समेत कई अन्य समितियों की पहली बैठक के 17 दिसंबर को आयोजित होगी.
बिहार विधानसभा के उपनिदेशक के संजय कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है. उपनिदेशक ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है. इस बैठक में विधानसभा की सभी समितियों के क्रियाकलाप पर समीक्षा की गई. विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक के दौरान पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए समितियों के क्रियाकलाप में तेजी लाएं, इससे राज्य को फायदा मिलेगा और समितियां भी पूरी तरह से लाभ उठा पाएंगे. जनहित के कार्य में तेजी लाने के लिए समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले से बेहतर काम किस तरीके से हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
इतना ही नहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सचिवालय के पदाधिकारियों को कहा है कि वह लिखित सुझाव देकर यह बताएं कि समितियों को और बेहतर तरीके से कैसे क्रियान्वित किया जा सकता है. इस बैठक में बिहार विधानसभा के सचिव राजकुमार सिंह भी शामिल थे. इसके अलावे विजय कुमार सिन्हा कल्याणी बुधवार को 12:30 बजे से अपने कार्यालय कक्ष में विधान सभा की समितियों के सभापति उसे शिष्टाचार मुलाकात भी करेंगे.