इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
11-Nov-2020 02:27 PM
PATNA : बिहार में जनता का जनादेश सामने आ चुका है. कांटे के मुकाबले में आखिरकार एनडीए को बहुमत हासिल हो गया. लेकिन अंतिम दौर तक जो लड़ाई देखने को मिली, उसमें कई सीटों पर छोटी हार का सामना उम्मीदवारों को करना पड़ा, तो कई ऐसी सीटें भी रहीं, जहां विजयी उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों के अंतर से हराया. आइए आपको बताते हैं कि बिहार में पांच बड़ी जीत कितने हासिल की और सबसे छोटी 5 हार किसके नसीब में आई.
बिहार विधानसभा चुनाव में पांच बड़ी जीत की बात करें तो सबसे बड़ी जीत बलरामपुर विधानसभा सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया माले के उम्मीदवार महबूब आलम को हासिल हुई. उन्होंने वीआईपी के कैंडिडेट अरुण कुमार झा को 53597 वोटों से हराया. दूसरी बड़ी जीत अमौर सीट पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार अख्तरुल इमान को हासिल हुई, उन्होंने जेडीयू कैंडिडेट सभा जफर को 52296 वोटों से शिकस्त दी. ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी के शंभू नाथ यादव ने एलजेपी के कैंडिडेट हुलास पांडे को 51141 वोटों से हराया जबकि संदेश विधानसभा सीट पर आरजेडी की किरण देवी ने जेडीयू के विजेंद्र यादव को 50607 वोट से हराया. भोजपुर के अगिआंव विधानसभा सीट से माले के मनोज मंजिल ने जेडीयू के प्रभुनाथ प्रसाद को 48550 वोटों के भारी अंतर से हराया.
विधानसभा चुनाव में 5 सबसे छोटी हार की चर्चा करें तो आरजेडी के उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव हिलसा विधानसभा सीट पर केवल 12 वोट से हार गए. बरबीघा विधानसभा सीट से जेडीयू के सुदर्शन कुमार ने कांग्रेस के गजानन शाही को 113 वोटों से हराया. रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह ने बसपा के अंबिका सिंह को 189 वोटों से शिकस्त दी जबकि मटिहानी सीट पर एलजेपी के राजकुमार सिंह ने जेडीयू के बोगो सिंह को 333 वोटों से हराया. सबसे कम अंतर से हार वाली पांचवीं भोरे विधानसभा रही यहां जेडीयू के सुनील कुमार ने माले के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 462 वोट से मात दी.