ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, विधानसभा चुनाव...

तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

29-Sep-2020 06:22 PM

By Ranjan Singh

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद निर्वाचन विभाग की टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर बिहार पहुंची है. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आई है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के साथ पूरी टीम पटना पहुंच गई है.


मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र और राजीव कुमार भी पटना पहुंचे हैं. बिहार पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा पुलिस शाम 7:30 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पुलिस के नोडल अधिकारीयों के साथ मीटिंग करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया था कि एक-दो दिनों में चुनाव आयोग की टीम एक बार फिर से बिहार में चुनाव कराने को लेकर समीक्षा करेगी.


बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर ही निर्वाचन विभाग की टीम बिहार आ चुकी है. कल 30 सितंबर को राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी. इसी दिन 26 जिलों के डीईओएस के साथ बैठक की जाएगी.


तीन दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन 7 सदस्यों की टीम हेलीकॉप्टर के माध्यम से पटना से गया जाएगी. गया में 12 जिलों के डीईओएस और एसपीएस अधिकारियों के साथ बातचीत होगी. गया से पटना लौटने के बाद टीम डीजीपी, सीएस और एसआर अफसरों के बाद बैठक करेगी. इसी दिन शाम 5:30 बजे मीडिया को संबोधित करने के बाद चुनाव आयोग की टीम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी.