ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / बिहार में तेजस्वी करेंगे राज, नीतीश के सिर से छिना ताज, फर्स्ट बिहार...

बिहार में तेजस्वी करेंगे राज, नीतीश के सिर से छिना ताज, फर्स्ट बिहार का सबसे सटीक एग्जिट पोल यहां देखिये

07-Nov-2020 08:08 PM

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव में सभी 3 चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. वोटिंग खत्म होने के बाद अब 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है. चुनाव के रिजल्ट से पहले तमाम मीडिया संस्थान अपना-अपना एग्जिट पोल बता रहे हैं. फर्स्ट बिहार झारखंड के सबसे सटीक एग्जिट पोल में महागठबंधन और एनडीए को कितनी सीटें मिल रही हैं, इस वीडियो में देखिये LIVE




बिहार चुनाव में वोटिंग के बाद  सर्वेक्षण के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जो लोग बेसब्री इसका इंतजार कर रहे थे. फर्स्ट बिहार झारखंड न्यूज़ के सबसे सटीक एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस बार सीएम नीतीश के सिर से ताज जाता हुआ दिखाई दे रहा है. चिराग पासवान ने कितना कमाल किया, वो आप वीडियो में देख सकते हैं. 




फर्स्ट बिहार के महा एग्जिट पोल में महागठबंधन को 129, एनडीए को  105, एलजेपी को 4 और अन्य को 5 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें कि एबीपी और रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल में भी बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही है. लेकिन TV 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन नीतीश के हाथ से सत्ता जाती हुई दिख रही है. TV 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 70-75, जेडीयू को 35-40, आरजेडी को सबसे ज्यादा 90-95, कांग्रेस को 15-20, एलजेपी को मात्र 3-5 और अन्य को 20 से 33 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. 


रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल में महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. एनडीए के खाते में कुल 91 से 117 सीटें मिल रही हैं. यानी कि इसबार चुनाव में सीएम नीतीश की सत्ता जाती हुई दिख रही है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 से 8 सीट मिल रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं.


news image


उधर एबीपी न्यूज़ के सी-वोटर सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 108 से लेकर 131 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी ओर एनडीए के खाते में 104 से 128  सीटें आती हुई दिख रही हैं. लोक जनशक्ति पार्टी को इस चुनाव में सिर्फ 1 से 3 सीट आने की उम्मीद है. इसके आलावा अन्य के खाते में भी 4 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं.