BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
11-Jan-2022 10:51 AM
PATNA : बिहार में चर्चा भले ही कोरोना की तीसरी लहर की हो रही हो, लेकिन विधान परिषद के आगामी चुनाव में सियासी सरगर्मी को बढ़ा रखा है. एक तरफ पूरे देश की नजर जहां उत्तर प्रदेश समेत अन्य विधानसभा चुनावों पर हैं तो वहीं बिहार में सबकी नजर स्थानीय कोटे से होने वाले विधान परिषद की 24 सीटों के चुनाव पर जा टिकी है. जिसपर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने स्तर से कांग्रेस की परवाह किए बिना नौ प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए है.
अब इसपर सिर्फ राजद प्रमुख लालू प्रसाद की सहमति और घोषणा बाकी है. हालांकि कुछ सीटों पर अभी भी नियमावली जारी है. जानकारी के अनुसार राजद की जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए, उनमें वैशाली से सुबोध कुमार, औरंगाबाद से अनुज कुमार सिंह, गया से ङ्क्षरकू यादव, मुंगेर से अजय सिंह, भोजपुर से अनिल सम्राट, पश्चिमी चंपारण से इंजीनियर सौरभ कुमार, रोहतास से कृष्ण कुमार सिंह, सीतामढ़ी से खब्बू खिरहर एवं दरभंगा से उदय शंकर यादव का नाम शामिल है.
सूत्रों के अनुसार इन सीटों पर अब कोइ रूकावट नहीं है. कुछ और सीटों पर जीत की संभावना वाले प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया जारी है. इसमें बब्लू देव का नाम अभी तक आगे चल रहा था जो पूर्वी चंपारण से है. लेकिन हाल में जदयू से राजद में आए महेश्वर सिंह की दावेदारी के चलते मामला फंस गया है. इसी तरह नवादा से श्रवण कुमार, कोसी से डा. अजय सिंह और सिवान से विनोद जायसवाल का नाम आगे चल रहा है. किंतु अधिकृत होने के लिए इन्हें कई प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा. कई क्षेत्र ऐसे भी है जिनपर अभी प्रारंभिक विमर्श ही किया जा रहा है. ऐसी सीटों में मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, किशनगंज और पटना शामिल है. राजद ने भागलपुर की सीट भाकपा को दे रखी है. वहीं इसके अलावा वामदलों की ओर से कोई दावेदारी नहीं है.