ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

बिहार विधान परिषद चुनाव: जीवन कुमार को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया

बिहार विधान परिषद चुनाव: जीवन कुमार को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया

11-Mar-2023 07:56 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधान परिषद के खाली हुए 5 सीटों पर आगामी 31 मार्च को चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बीच अब बीजेपी की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।


बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवार का ऐलान किया है। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीवन कुमार बीजेपी के उम्मीदवार बनाये गये हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने इस बात की जानकारी दी है।


बता दें कि इससे पहले कल शुक्रवार को महागठबंधन के तरफ से जेडीयू के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था। सारण स्नातक निर्वाचन सीट से जेडीयू उम्मीदवार वीरेंद्र नारायण यादव होंगे। जबकि, गया स्नातक से आरजेडी के पुनित कुमार सिंह को टिकट दिया गया था। 


इसके आलावा गया शिक्षक से जेडीयू उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह ओर कोशी से जेडीयू उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही साथ सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केदार पांडे के बेटे अनंत पुष्कर सीपीआई से उम्मीदवार बनाया गया है। 


गौरतलब है कि बिहार में पांच विधान परिषद् सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। हालांकि, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर सभी विधान पार्षदों का कार्यकाल मई 2023 में समाप्त हो जाएगा। सारण शिक्षक पद से जीतने वाले पार्षद का कार्यकाल 2026 तक रहेगा। इन पांच सीटों में से केवल गया स्नातक सीट पर ही भाजपा का अभी कब्जा है। इसके अलावा अन्य सीट पर महागठबंधन के पास थे। 


इस चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से छह मार्च को अधिसूचना जारी दी गयी है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 मार्च तक है।  जबकि वोटिंग 31 मार्च को होगा। इसके बाद मतगणना पांच अप्रैल को होगी। जिन चार सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराये जा रहे हैं उनका उनका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वर्तमान में इनमें से तीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के पास जबकि एक भाजपा के खाते में है।