Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
29-Nov-2021 11:06 AM
PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का प्रारंभिक के संबोधन हुआ इसके बाद उन्होंने शीतकालीन सत्र के लिए अध्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा की. सदन की कार्य मंत्रणा समिति का ऐलान भी स्पीकर की तरफ से किया गया.
विधानसभा के शताब्दी वर्ष के मौके पर राष्ट्रपति के आगमन और आयोजन को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों को बधाई दी. स्पीकर ने कहा कि सदन के सदस्यों को लोकतंत्र की गरिमा का ख्याल रखते हुए आचरण करने की आवश्यकता है और हम सदन में इस परंपरा को पहले से और ज्यादा मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे.
अध्यक्ष के संबोधन के बाद मंत्री विजेंद्र यादव ने सरकार की तरफ से विश्वविद्यालय तकनीकी सेवा संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा. इसके बाद मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने रखा 1000 करोड़ रुपए के द्वितीय अनुपूरक मांग प्रस्ताव को सदन में पेश किया गया है.