ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / बिहार उपचुनाव: जानिए वोटिंग का LIVE अपडेट

बिहार उपचुनाव: जानिए वोटिंग का LIVE अपडेट

21-Oct-2019 02:03 PM

PATNA : पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए सुबह के सात बजे से वोटिंग हो रही है. सभी बूथों पर शांती पूर्वक मतदान हो रहा है. हालांकि, शुरुआती घंटों में वोटिंग को लेकर जनता में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हैं.

दोपहर 5 बजे तक समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 45 फीसदी वोट पड़े. वहीं, किशनगंज विधानसभा में  59.18 फीसदी, सिमरी बख्तियारपुर में  52.5 फीसदी, दरौंदा में  40 फीसदी, नाथनगर में  43.49 फीसदी और बेलहर में 53.49 फीसदी पड़े वोट. बांका के बेलहर में मतदान का खत्म हो गया है. सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक इस सीट पर वोट डाले गए. वहीं सिमरी बख्तियारपुर में भी उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. 

बता दें कि सुबह के 7 बजे से  ही सभी सीटों पर वोटिंग का दौर शुरू है. मतदान केंद्रों से लेकर सड़क तक भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. शाम 5 बजे तक कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं है. वोटिंग शुरू होते ही कई बूथों से ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जिसे बदल दिया गया है.