सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
14-Mar-2022 02:25 PM
By ALOK KUMAR
BETIYA : बिहार में MLC चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बेतिया में प्रचार- प्रसार कर रहे है. इस दौरान तेजस्वी ने बिना नाम लिए कांग्रेस को कोसा कहा कुछ लोगों को लगता है कि वे हीं बिहार में साम्प्रदायिक ताकतों को रोक सकते हैं. लेकिन सब जानते हैं कि साम्प्रदायिक ताकतों को राजद हीं रोक सकती है. केंद्र में हमलोग उनको हीं सपोर्ट किये थे लेकिन इस एमएलसी चुनाव में वे खुद अलग लड़ रहे हैं और वोट काट रहे हैं.
चंपारण में जब राजद खुद चुनाव लड़ती थे नब्बे के दौर तो सीटें मिलती थीं हमलोगों को. पिछले विधानसभा चुनाव में चंपारण की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस लड़ी और हार गई। खैर,लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक है.
बिहार में सरकार नहीं सर्कस चल रही है मुख्यमंत्री का विधानसभा स्पीकर से तू-तू मैं-मैं होता है. मंत्री बोलता है कि अधिकारी और चपरासी हमारी बात नहीं सुनते है. ये कौन सी सरकार है. लोगों ने एनडीए को पिछले चुनाव में जिताया क्या मिला लोगों को,महंगाई,बेरोजगारी यहीं सब मिला है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खुद बोलते हैं कि यहां शराब की होम डिलीवरी होतो है, फिर सरकार ड्रोन कैमरे से शराबियों को पकड़ती है।सरकार का काम अब यहीं रह गया है. नीतीश जी समाज सुधार यात्रा में लगे हैं.सरकार का काम सिस्टम सुधारना होता है समाज सुधारने का काम सरकार का नहीं होता है.