EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
17-May-2023 03:01 PM
By First Bihar
NAUGACHIA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवगछिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसें में दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नवगछिया प्रखंड में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाइवा ने दो किसानों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना प्रखंड के कदवा ओपी के प्रतापनगर फोरलेन पर बुधवार सुबह हादसा हुआ। मकई सुखाने के दौरान हाइवा ने दो किसानों को रौंदा।
बताया जा रहा है कि, इस सड़क हादसे में प्रताप नगर निवासी सुखदेव राय के पुत्र मातोराय 55 साल गोपाल सिंह की मौत हो गई। मृतक गोपाल सिंह अपने फूफा उमेश सिंह के पास बचपन से रहते थे। मातोराय बुधवार की सुबह फोरलेन पर सूखे मकई को बोरे को सुई से सी रहे थे। उन्हीं के बगल में गोपाल सिंह बैठकर उससे बात कर रहा था। इसी दौरान भागलपुर से आ रही हाइवा ने दोनों को कुचल दिया।
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पहुंची कदवा पुलिस ने बाद में गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को मधेपुरा सीमा से जाकर पकड़ा और चालक को पकड़ लिया। कदवा ओपी थाने में ड्राइवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।