बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
07-Aug-2023 09:40 PM
By SONU
NAWADA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी रेल इंजन की चोरी कर ली जाती है तो कभी मोबाइल टावर ही चोर खोल ले जाते हैं। इतना ही नहीं बिहार में रेल की पटरी तक की भी चोरी कर ली जाती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला नवादा से जुड़ा हुआ सामने आया है जहां चोरों ने वाहन का चक्के की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में चोरों ने वाहन के चारों चक्कों की चोरी कर डाली है। चोर बड़ी ही आसानी से पहले वाहन से चक्के को अलग किया उसके बाद वाहन को ईट के सहारे छोड़कर चक्का साथ ले रफ्फू चक्कर हो गए। हालांकि, चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमेर में कैद हो गई है। यह पूरा मामला वारसलीगंज के पोस्टऑफिस रोड मालगोदाम के समीप की बताई जा रही है।
वहीं, इस घटना को लेकर वाहन के मालिक प्रमोद कुमार दास ने बताया कि रोज की तरह वह वाहन चलाकर निर्धारित जगह पर लगाकर घर चले गए। उस जगह पर कई अन्य वाहन भी लगते हैं। मगर चोरों ने बड़ी चालाकी से गाड़ी को सबसे पहले ईट के सहारे खड़ा किया और उसके सभी चक्कों को खोलकर लेकर चलते बने। आस-पास मौजूद रहे सीसीटीवी में भी इसकी घटना कैद हो गई।
इधर, इस घटना की सीसीटीवी चेक करने के बाद भी पूरी तरह से यह स्पष्ट नहीं हो सका की चोरी की इस घटना को किसने अंजाम दिया है। सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो हर कोई देखकर अचंभित रह गया और तत्काल वाहन मालिक को इस घटना की जानकारी दी। फिलहाल पीड़ित वाहन मालिक ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दे दी है। वही अनोखे चोरी की घटना से हर कोई अचंभित है।