पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
30-Aug-2022 12:11 PM
MADHUBANI : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाश लगातार हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है, जहां अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई के घर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मधवापुर थाना क्षेत्र के बरहानी गांव की है। यहां देर रात घर में घुसे डकैतों ने स्वर्ण व्यवसाई के घर से कैश और आभूषण समेत लगभग दो करोड़ की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मधवापुर बाजार से सटे बरहानी गांव में दर्जनों से ज्यादा की संख्या में हथियार से लैस डकैतों स्वर्ण व्यवसाई टूट्टू चौधरी के घर में घुस गए और परिवार के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। डकैती का विरोध करने पर अपराधियों की स्वर्ण व्यवसाई समेत घर के तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान डकैतों ने तकरीबन पांच बम विस्फोट किए और 6 राउंड गोलियां भी चलाई और करीब दो करोड़ की संपत्ति लूटकर चलते बने।
इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर मधवापुर थाना समेत आसपास के कई थानों के पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तबतक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डकैती की इस बड़ी घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।