Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
19-Aug-2023 11:12 AM
By tahsin
PURNEA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों के मामलों लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग जख्मी हैं। यह घटना धमदाहा-पूर्णिया रोड पर कृत्यानंद थाना क्षेत्र इलाके की बताई जारी है। जहां एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि 4 लोग जख्मी हैं। फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि, धमदाहा के बिशनपुर से ऑटो पर सवार होकर 11 लोग किसी मामले में गवाही देने पूर्णिया कोर्ट आ रहे थे । तभी इथनॉल फैक्ट्री के सामने पूर्णिया की ओर से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण टक्कर में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। इस हादसे में अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें डॉक्टर ने ऑब्जर्वेशन में रखा है। हालत सामान्य नहीं हुए तो हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी है ।
इधर, इस हादसे के पीछे एक और दूसरा कारण भी बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह सभी लोग गवाही देने पूर्णिया कोर्ट जा रहे थे । शायद इस वजह से साजिश के तहत यह हादसा करवाया गया है। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अग्रसर कार्रवाई में जुट चुकी है ।