ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बिहार : सिंगर कुमार सानु के कार्यक्रम में जमकर हुआ हुड़दंग, गुस्साए लोगों...

बिहार : सिंगर कुमार सानु के कार्यक्रम में जमकर हुआ हुड़दंग, गुस्साए लोगों ने तोड़ दी कुर्सियां

17-Apr-2022 10:17 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर में वैशाली महोत्सव कार्यक्रम तीन दिवसीय चल रहा था जिसमें अपना कार्यक्रम देने कुमार सोनू वैशाली पहुंचे थे. कुमार सोनू को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा भी हो गए थे. कुमार सानु गाना गाते गाते 5 मिनट की ब्रेक पर चले गए. इसी दौरान गुस्साए लोगों ने अपना गुस्सा कुर्सी पर उतार दिया और जमकर कुर्सियां तोड़ने लगी. काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती वैशाली महोत्सव में की गई थी. पुलिस ने भीड़ को शांत कराने के लिए अपना बल का भी प्रयोग किया. लाठी चार्ज भी की तब जाकर भीड़ शांत हो पाई.


बता दें कि कुमार सानू को सुनने के लिए वैशाली ही नहीं बल्कि सारण, मुजफ्फरपुर, पटना आदि शहर से करीब 50 हजार की संख्या में लोगों की भीड़ ईकट्ठा हो गई थी. भीड़ को देखकर कुमार सानू ने भी मंच से कहा कि इतनी भीड जुटेगी, इसका अंदाजा मुझे भी नहीं था. उन्होंने वैशाली जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कि भीड़ को कंट्रोल कर एक नया इतिहास रचा है. 


कुमार सानु को सुनने इतनी भीड़ जुटी कि पुलिस को कंट्रोल करने में पसीने छूट गए. कुमार सानु को नजदीक से देखने एवं मिलने के लिए भीड़ लगातार उमड़ने को बेताब थी. प्रशासन की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था के बीच उन्हें सुरक्षित स्कॉट कर ले जाया गया. 3 दिन तक चलने वाली वैशाली महोत्सव का उद्घाटन पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने किया था.