RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
21-Aug-2022 06:03 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, बाबजूद इसके शराब के शौकीन लोग इसे पीने और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सहरसा में उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर शराब पीने और बेचने के आरोप में एक साथ 64 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के अवैध शराब के कारोबारियों और शराब पीने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।
सहरसा में उत्पाद विभाग की टीम ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तीन जिलों में छापेमारी कर 64 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शराब कारोबारी और शराब पीने वाले लोग शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में शराब भी बरामद दिया गया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया की टीम के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी सफलता मिली है। शराब पीने और बेचने के आरोप में 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब भी बरामद किया गया है। बता दें कि उत्पाद विभाग की टीम शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चला रहा है।