RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
14-Feb-2022 09:54 AM
SAHARSA : वैवाहिक समारोह में वर पक्ष के परिवार वालों के डांस के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य विद्यालय कहरा में आयोजित एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान में जुट चुकी है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया गया है।
यह वीडियो 11 फरवरी का है। उस दिन यहां कहरा निवासी संजय झा के पुत्र आदित्य झा उर्फ छोटू झा की शादी थी। वर एवं वधु दोनों ही पक्ष के परिजन और आमंत्रित अथिति जमा थे। दोनों ही पक्ष की महिलाएं और पुरुष के लोगों के द्वारा खुशी में डांस का कार्यक्रम शुरू किया गया। वायरल वीडियो में पुरुषों के अलावा महिलाएं और युवतियां में डांस करती हैं। माहौल पूरी तरह खुशनुमा है। तभी एक व्यक्ति हाथ पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करता है। वहीं एक दूसरा व्यक्ति उसके हाथ से पिस्टल ले लेता है। दूसरा व्यक्ति शेरवानी पहने हुए है और गले में माला है। फिर गोली चलने की आवाज आती है।
पिस्टल से निकले धुएं की गुबार और तेज आवाज के बाद थोड़ी देर के लिए नृत्य कर रही युवतियों के पांव रुक जाते हैं। इसके बाद डांस यथावत शुरू हो जाता है। बीच-बीच में बाहर से पटाखे चलने की भी आवाज आती है। वहां मौजूद लोग पूरी तरह से डांस के मजे लेने में मशगूल हैं। हर्ष फायरिंग करने वाला भी पूरी तरह बेपरवाह है कि उसकी इस हरकत की वीडियोग्राफी हो रही है। इस शादी समारोह के तीसरे दिन रविवार की देर शाम इस वीडियो वायरल कर दिया गया। इस संबंध में पूछने पर सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।