Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
05-Jun-2023 09:29 AM
By Saurav
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में देहव्यापार के उद्धेस्य से लड़की से शादी कर नेपाल से राजस्थान तस्करी कर ले जाए जा रहे एक 14 साल की नाबालिक बच्ची को भारत नेपाल के बैरगनिया बॉर्डर से बरामद किया गया है. राजस्थान के रहने वाले 29 वर्ष के मोहम्मद साजिद नाम के एक व्यक्ति ने नेपाल के रोटहट जिला के एक गांव की नाबालिक बालिका से शादी का ढोंग रचकर देह व्यापार के धंधे में बेचने जा रहा था. इसी दौरान चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी ने लड़की को बरामद कर लिया और तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया.
एसएसबी के द्वारा पूछताछ में पता चला कि महीला नसीम ने देह व्यापार के लिए लड़की की तस्करी करने के छिपे मकसद से साथ राजस्थान से नेपाल आकर चार बच्चें का पिता मो साजिद के साथ नेपाल में बच्ची की शादी का ढोंग रचा, जिसमें शादी के हैंडलर के रूप में नेपाल के मेराज ने अपने जाल में बच्ची के माता-पिता को फंसाया और नाबालिक बच्ची से शादी करवा दी. मिराज और राजस्थान की महिला नसीमा थी. जानकारी के मुताबिक महीला नसीम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राजस्थान से नेपाल आकर गरीब घर की बच्चियों को शादी का झांसा देकर उसे देह व्यापार में बेंच देती थी.
राजस्थान के रहने वाले मोहम्मद साजिद ने बताया कि उसकी शादी बारह वर्ष पहले हो चुकी हैं और उसके चार बच्चें भी हैं नवलगढ़ झुझनू की रहने वाली महीला नसीम उसके मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थीं. उसने दूसरी शादी कराने का दवाब बनाकर शादी करवाने के चालीस हजार रूपए लिए और उसकी शादी करवाने उसके साथ नेपाल आई, जिसमें लाइनर के रूप में नेपाल के मो मिराज ने बच्ची के गरीब माता पिता को अच्छी जगह शादी करवाने का झांसा देकर फसाया. जब मो साजिद ने बच्ची से शादी का विरोध किया तो नसीमा ने उसे दिलासा दिया की राजस्थान जाने पर वह लड़की को किसी और के हाथों बेच देगी. नसीमा पहले से भी इस तरह से नेपाल के अपने सहयोगी मेराज अंसारी के साथ मिलकर इस तरह से लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर गलत कार्य में धकेलते रही है.