मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
31-May-2023 09:45 AM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : पुरे प्रदेश में गर्मी का सीतम लगातार जारी है। इस मौसम की वजह हर रोज सैकड़ों लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके पीछे की वजह दूषित भोजन या पानी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शादी समारोह में खाना खाने से लगभग 50 लोगों की तबीयत बुरी तरह बिगड़ गयी है।
दरअसल, शहर के काको रोड स्थित वार्ड संख्या नौ में न्यू बस स्टैंड के समीप एक शादी समारोह में शामिल होने और भोज खाने वाले करीब 50 लोग बीमार पड़ गये। इस दौरान कई महिलाओं और बच्चों को पेट में दर्द उल्टी की शिकायत होने लगी। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहित शहर के विभिन्न निजी क्लिनिकों में कराया गया है।
बताया जा रहा है कि, काको रोड न्यू बस स्टैंड निवासी रविंद्र प्रसाद सोनी की बेटी की सोमवार को शादी थी। शादी समारोह पटना-गया एनएच 83 पर स्थित एक उत्सव हॉल में मनाया जा रहा था। इसमें बारात पटना मालसलामी से आई थी। इनके स्वागत के लिए बस स्टैंड के पास के ही उत्सव हॉल में शाभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें बहुत सारे लोग सम्मिलित हुए थे और लोगों ने रात में भोज का आनंद लिया था।
जिसके बाद सुबह चार बजे से ही बहुत सारे लोगों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। सभी के पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत थी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने पर शादी वाले घर में अफरा-तफरी की स्थिति कायम हो गई। आनन-फानन में बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहित चिकित्सकों की क्लिनिक में पहुंचाया गया।
इधर, इस मामले में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी लोगों को पेट में दर्द उल्टी की शिकायत है। इनलोगों का उपचार किया जा रहा है कुछ मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तो वहीं कुछ लोगों की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पटना पीएमसीएच रेफर किया जा सकता है। इन मरीजों के परिजनों का कहना है कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ी है।