सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
13-Jun-2024 05:57 PM
By FIRST BIHAR
PATNA : पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर सांसद बने पप्पू यादव लालू फैमिली पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। पप्पू यादव कभी तेजस्वी को युवराज कह रहे हैं तो कभी बिहार में कांग्रेस की हार के लिए आरजेडी को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। पप्पू यादव ने एक बार फिर इशारों ही इशारों में लालू-तेजस्वी पर हमला बोल दिया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान पप्पू यादव आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के खेल में बुरी तरह से फंस गए थे। लालू प्रसाद के कहने पर पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था। इसके बाद उनके सामने अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अपनी पार्टी का विलय करने के बाद पप्पू यादव न तो घर के रहे और न ही घाट के। उनके हाथ से अपनी पार्टी तो गई ही, कांग्रेस ने भी उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया।
पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन सीटों का बंटवारा किए बिना ही लालू ने जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आई रुपौली विधायक बीमा भारती को अपनी पार्टी का टिकट देकर उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया। बाद में पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और आखिरकार एक ही गठबंधन में शामिल होने के बावजूद पप्पू यादव आरजेडी की बीमा भारती के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की।
चुनाव जीतने के बाद से ही लालू और तेजस्वी पप्पू यादव के निशाने पर हैं। खुलकर तो नहीं, लेकिन इशारों-इशारों में ही पप्पू यादव लालू परिवार पर हमले बोल रहे हैं। पिछले दिनों पप्पू यादव ने कहा था कि तेजस्वी यादव के घमंड के कारण बिहार में चुनाव के जो परिणाम आने चाहिए थे, वह नहीं आए और तेजस्वी के कारण ही राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सके।
पूर्णिया के रुपौली सीट पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पप्पू यादव ने बड़ी घोषणा कर दी है। पप्पू यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार हो लेकिन वह कांग्रेस का उम्मीदवार होना चाहिए। इस दौरान तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तंज करते हुए पप्पू ने कहा कि बिहार में पुरानी चांडाल चौकड़ी वाली राजनीति खत्म होनी चाहिए और एक नई राजनीति की शुरुआत करनी होगी।