Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
28-Oct-2023 07:38 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां हिसुआ की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के आवास से संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।
दरअसल, हिसुआ की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के नरहट थानाक्षेत्र के नरहट स्थित आवास से संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह के 20 वर्षीय बेटे पीयूष सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो विधायक नीतू सिंह का रिश्तेदार था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नवादा एसपी समेत जिले के तमाम बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे है और मामले के छानबीन की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटनास्थल पर FSL और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बीते 25 तारीख से विधायक का आवास खाली पड़ा था और उसमें विधायक के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।