पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
06-Feb-2024 03:09 PM
By First Bihar
MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पानी गिराने के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों को गोली लगी है। पांच में से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई रतौली गांव की है।
बताया जा रहा है कि सुदई रतौली गांव में दो पक्षों के लोगों के बीच पानी बहने को लेकर सोमवार को हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की भी मौत हो गई है। दोनों मृतक मां-बेटा हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। गांव में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।