पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
21-Nov-2022 02:09 PM
MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल में पढाई के दौरान एक के बाद एक कई बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की है।
बताया जा रहा है कि मधुबनी के नगर थाना चौक के पास स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में हर दिन की तरह सोमवार को बच्चे अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल के बगल में मौजूद कोयला डिपो में कच्चे कोयले को जलाने का काम चल रहा था। कोयले के जलाने से उठ रहे धुंए के कारण क्लास में मौजूद कुछ बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद एक के बाद एक चार पांच बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा सदर अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। डॉक्टरों की मानें तो ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बच्चों का दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए थे। डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।