ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार सरकार ने शुरू की तीसरी लहर से बचने की तैयारी, मंत्री सम्राट...

बिहार सरकार ने शुरू की तीसरी लहर से बचने की तैयारी, मंत्री सम्राट चौधरी बोले.. तेजी से हो रही डॉक्टरों और संसाधनों की व्यवस्था

21-May-2021 10:05 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की मार झेल रहे बिहार को तीसरी लहर से बचाने के लिए नीतीश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरु कर दी है.


शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे मंत्री सम्राट चौधरी ने जिला एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर के फैलने की आहट को देखते हुये राज्य सरकार तैयार है और प्रदेश के सभी जिले, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और संसाधनों की व्यवस्था तेजी से कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके.


बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने उक्त बातें भागलपुर पहुंचने के बाद  भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा और जिले  के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, ललन पासवान और कई विभागों के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. मंत्री ने बताया कि ज़िले, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के जो अस्पताल हैं, वहां अभी पर्याप्त डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नहीं है और उनकी काफी कमी है.


मंत्री ने का दावा है कि गांव-गांव में डीलर के माध्यम से मुफ्त में अनाज वितरण हो रहा है. उन्होंने प्रखंड स्तर तक सामुदायिक किचन की बात कही. पंचायत स्तर पर सामुदायिक किचन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अगर लॉक डाउन बढ़ा, तब सरकार फैसला लेगी.