अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Oct-2021 02:33 PM
PATNA : बिहार सरकार ने राजस्व विभाग के कई अधिकारियों पर एक्शन लिया है. काम में गड़बड़ी करने और अपने सीनियर अफसरों की बात नहीं मानने को लेकर इन अफसरों के ऊपर कार्रवाई की गई है. कई अंचलों के अधिकारियों पर सरकार ने एक्शन लिया है.
बिहार में इस महीने राजस्व विभाग के लगभग दर्जन भर क्षेत्रीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. कई अफसरों को निलंबित किया गया है. जबकि कई अधिकारियों को निंदन की सजा दी गई है. किशनगंज जिला के दीघलबैंक की अंचलाधिकारी श्वेता राज को सस्पेंड किया गया है. इसी तरह बक्सर के सिमरी के सीओ अनिल कुमार और बेगूसराय जिला के बछवाड़ा की सीओ नेहा कुमारी को भी निलंबित किया गया है. इनके ऊपर काम में लापरवाही बरतने और अपनी मर्जी से काम करने का आरोप है.
उधर समस्तीपुर जिला के सिंघिया के तत्कालीन सीओ संतोष कुमार और कल्याणपुर के सीओ अभय पद दास के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. इनके ऊपर भी गंभीर आरोप लगे हैं. कटैया के तत्कालीन सहायक चकबंदी पदाधिकारी देवराज स्वामी कार्तिकेय के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. गोपालगंज जिले के कुचायकोट के तत्कालीन सीओ चौधरी राम के रिटायरमेंट के बाद उनके खिलाफ पहले से चल रही विभागीय कार्यवाही को पेंशन से जोड़ा दिया गया है.
इसी तरह पटना सदर के वर्तमान सीओ जितेंद्र कुमार पांडेय को निंदन की सजा मिली है. इनके ऊपर आरोप है कि इन्होंने आदापुर में सीओ रहने के दौरान बिना अतिक्रमण हटाए अतिक्रमण मुक्ति की रिपोर्ट दे दी थी. दरभंगा जिला के बहेड़ी के तत्कालीन सीओ विमल कुमार कर्ण पर आरोप लगा कि उन्होंने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत पारित 9 आदेशों को लागू नहीं किया है.