ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / बिहार में 2 DSP के ऊपर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने 3 वेतनवृद्धियों पर...

बिहार में 2 DSP के ऊपर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने 3 वेतनवृद्धियों पर लगाई रोक

14-Dec-2020 04:59 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार ने 2 डीएसपी के ऊपर कार्रवाई की है. गृह विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. नए आर्डर के मुताबिक मुंगेर डीएसपी रहे रंजन कुमार और धमदाहा डीएसपी रहे संजीत कुमार प्रभात पर कार्रवाई की गई है.


गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक और मुंगेर के पूर्व डीएसपी रंजन कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है. बिहार सरकार ने इनकी 3 वेतनवृद्धियां रोक दी है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुंगेर के जमालपुर काण्ड संख्या 49/11 में कोताही बरतने को लेकर कार्रवाई की गई है. मुफ्फसिल थाना के मामले को लेकर भी इनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.


इनके अलावा धमदाहा डीएसपी रहे संजीत कुमार प्रभात पर भी कार्रवाई की गई है, जो फिलहाल में लॉ एंड आर्डर डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं. इनके ऊपर आरोप है कि जब ये धमदाहा में डीएसपी थे तब तत्कालीन डीआईजी औचक निरिक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान संजीत कुमार की कार्य में काफी लापरवाही देखी गई. इस मामले में आईजी डॉ कमल किशोर सिंह को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.


news image

news image