ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत...

बिहार : सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत : बारात से लौट रहे चाचा-भतीजा को ट्रक ने रौंदा

06-May-2024 01:24 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : सहरसा में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे और एक बारात में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को रौंद डाला। घटना जलई ओपी क्षेत्र के भेलाही पुल के पास की है।


दोनों जमालपुर थानाक्षेत्र के मलय गांव के रहने वाले 40 वर्षीय अमरजीत साह और उनका 18 साल का भतीजा कुंदन कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोनों चाचा-भतीजा एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।


इस हादसे में दोनों चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।