बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
20-Aug-2023 08:49 AM
By First Bihar
SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां रोसड़ा थाना अंतर्गत महिसौर गांव में एक सड़क हादसे से गुस्साए ग्रामीणों द्वारा बाइक सवार तीन लोगों की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इसमें घटना के तीसरे दिन परिजनों के सहयोग से पुलिस ने मृत चाचा -भतीजे के शव को बरामद कर लिया है। जबकि पुत्र के शव की खोजबीन की जा रही है।
दरअसल, यह मामला 16 अगस्त का है जब शिवाजीनगर प्रखंड के जाखर धरमपुर निवासी नन्दलाल राय गुजरात से वापस अपने घर ट्रेन से आए और रोसड़ा स्टेशन उतरने के बाद अपने पुत्र मिथलेश कुमार को फोन कर बाइक लेकर स्टेशन आने को बोले। पुत्र अपने चचेरे भाई लक्की को भी साथ लेकर आया और स्टेशन से तीनों एक बाइक से ही घर के लिए निकले लेकिन महिसौर गांव के पास उनकी बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने तीनों के साथ मार -पिटाई करने लगे। इसे डरकर तीनों खेत की तरफ भागे। उस दिन पुलिस ने ठोकर से मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और मौके से एक बाइक को भी बरामद किया गया। लेकिन ठोकर मारने वाले तीनो शख्स की तलाश नही की गई।
इधर, नन्दलाल के परिजन परेशान थे कि जब स्टेशन से तीनों घर के लिए निकले तो आखिर कहां लापता हो गए। रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली कि दो शव खेत के पानी मे उपलाते हुए दिखे है। इसकी पहचान नन्दलाल राय और उनके भतीजे विक्की के रूप में हुई। जबकि परिजनों के मुताबिक पुत्र मिथलेश की तलाश की जा रही है।
मृतक नन्दलाल के परिजनों का आरोप है कि, बाइक दुर्घटना के बाद तीनों की बेरहमी से पिटाई की गई और जब तीनो की मौत हो गई तो पानी भरे गढ़े में शव को फेंक दिया गया है। यहां पुलिस की भारी लापरवाही उजागर हुई है जब घटना स्थल से बाइक बरामद हुई थी तो उसी दिन बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर से उसके ऑनर की पहचान कर खोजबीन की जानी चाहिए थी।लेकिन पुलिस ने बाइक जप्त करने के अलावे कोई कार्रवाई ही नही की।नतीजा यह हुआ कि परिजन खोजबीन करते रहे और घटना के तीसरे दिन दो डेडबॉडी बरामद की गई है।
इधर, इस मामले को लेकर रोसड़ा डीएसपी का कहना है कि, जब तीनो व्यक्ति घर नही पहुंचे तो उनके परिजनों को उसी दिन पुलिस को खबर देनी चाहिए थी। लेकिन वे लोग पुलिस को नही जानकारी देकर अपने स्तर से ही खोजबीन करते रहे। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली से भारी नाराजगी देखी जा रही है। एक परिवार से तीन तीन लोगों की मौत की आशंका से इलाके में गहरा शोक का माहौल है।