मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Jun-2023 03:29 PM
By Tahsin Ali
PURNIA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसें में लोगों की जान नहीं जाती हो। इस पर काबू पाने को लेकर कई तरह के जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इसपर काबू होता नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो अलग - अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो बच्चे शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अ मौर थाना क्षेत्र के बघवा कोला के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही हुई मौत हो गई। मृतक की पहचान मिस्टर के रूप में हुई है, जो अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला था। वहीं, एक अन्य मामले में डगरूआ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है।
वहीं, पहली घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि मिस्टर की मां ने घर का राशन के लिए उसे बोला था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर राशन लाने के लिए बाजार जा रहा था। उसी दौरान बागवा कोला गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मिस्टर बाइक से गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे मामले में बताया जा रहा है कि डगरूआ थाना क्षेत्र इलाके में दो बच्चे ट्रैक्टर पर सवार होकर एकसाथ खले रहे थे।तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दोनों बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।
इधर, इन दोनों मामलों की सुचना मिलने पर इलाकेके थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की। उसके बाद पुलिस अपने तरीके से इस मामले में जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज की गई है या नहीं इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।