ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / बिहार : सावन की अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िये की...

बिहार : सावन की अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िये की सड़क हादसे में मौत, 35 लोग हुए घायल

28-Aug-2023 10:01 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सावन की अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने  जा रहे एक कावड़िया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, दलसिंहसराय एनएच-28 पर ढेपुरा स्थित पावर ग्रिड के समीप बोलेरो पीकअप वाहन पलट जाने से 35 से अधिक कांवड़िया जख्मी हो गए। इस घटना की मुख्य वजह गाड़ी का टायर फटना बताया जा रहा है। वहीं  घटना की जानकारी मिलने के बाद जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कावड़ियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में  अमरजीत कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत हो गई। यह युवक उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर का रहने वाला बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक को लेकर सभी बोलेरो पीकअप गाड़ी पर सवार होकर जल लेने के लिए बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट जा रहे थे। इसी दौरान ढ़ेपुरा पावर ग्रिड के पास गाड़ी का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। 


वहीं, घटना में जख्मी की पहचान की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव के अशोक कुमार, नंदन कुमार, रौशन कुमार, कमलेश कुमार, हरीश कुमार, जय प्रकाश कुमार, चांदनी कुमारी, शिव कुमार, विपिन कुमार, प्रमोद राम, राहुल कुमार, विभा कुमारी, उषा कुमारी, रौशन कुमार, सुरेंद्र दास, मजन लाल, रीता कुमारी, विवेक कुमार सहित अन्य के रूप में हुई है। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलते ही दलसिंहसराय सीओ राजीव कुमार रंजन, बीडीओ मनीष कुमार अस्पताल पहुंचकर घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने में जुटे थे। वही अस्पताल के चिकित्सक रामचंद्र सिंह ने बताया की गंभीर रूप से घायल लोहागीर निवासी महेश्वर सिंह के पुत्र दिलीप कुमार, जागेश्वर सिंह के पुत्र निलय सिंह, शिव कुमार, कमलेश कुमार आदि को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।