ब्रेकिंग न्यूज़

‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

Home / news / बिहार: रेस्टोरेंट में डोसा खाने के दौरान पड़ गया छींटा, 4 लड़कियों...

बिहार: रेस्टोरेंट में डोसा खाने के दौरान पड़ गया छींटा, 4 लड़कियों के बीच खूब चले लात-घुसे

01-Dec-2021 02:30 PM

MUZAFFARPUR: रेस्टोरेंट में इडली और डोसा खाने के दौरान 4 लड़कियां आपस में ही भिड़ गयीं। गाली गलौज के साथ शुरू हुई लड़ाई मारपीट में तब्दिल हो गयी। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। युवतियों के बीच हो रहे लात-घुसे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। मारपीट और झोटा झोटी की इस घटना के पीछे का कारण यह था कि इडली और डोसा खाने के दौरान एक पक्ष के कपड़े पर चटनी का छींटा पड़ गया था। 


मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी इलाके का यह मामला बताया जा रहा है। चारों युवतियां एक दुकान पर इडली और डोसा खाने पहुंची थी। दो युवती पहले पहुंची थी उसके बाद दो और दुकान पर पहुंची। तभी डोसा खाने के दौरान एक पक्ष की युवती के कपड़े पर चटनी का छींटा पड़ गया। फिर क्या था दोनों पक्ष के बीच तू-तू मैं मैं शुरू हो गयी। बात गाली-गलौज तक पहुंच गयी। मामला यही शांत नहीं हुआ दोनों तरह से मारपीट और झोटा झोटी भी शुरू हो गयी।


 दो युवती एक तरफ और दो युवती दूसरी तऱफ थी। सभी एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगी। लोगों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन युवतियां मानने को तैयार नहीं हुई। तभी दुकान पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग अपने जेब से मोबाइल निकालकर इसका वीडियो बनाने लगे। दुकानदार और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवतियों को छुड़ाया और समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। 


जिसके बाद सभी अपने अपने घर चले गये। मारपीट का यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देख लोग भी हैरान हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मामूली सी बात को लेकर इतना बड़ा हंगामा हो गया। वही पुलिस की माने तो इस संबंध में किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।