RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
23-Mar-2023 02:03 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा स्थित वार्ड संख्या 10 की है।
बताया जा रहा है कि कहरा वार्ड संख्या 10 में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पंकज राय के उसके पड़ोसी सुरेश साह, महिंद्र साह, संजय साह, रंजय साह, आशुतोष साह, विजय साह, अवधेश साह से लंबे दिनों से विवाद चल रहा था। रास्ते के विवाद को लेकर पंकज राय और उनके परिजनों के साथ मारपीट और गाली गलौज की जाती थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की तरफ से ठोस पहल नहीं होने पर पंकज राय और उनके परिजन जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में पहुंच कर अनशन शुरू कर दिया था। पांच दिनों तक अनशन पर परिवार के लोग बैठे रहे थे।
मामले को तूल पकड़ता देख सदर एसडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और अनशन को खत्म कराया। प्रशासन के द्वारा 22 मार्च का समय निर्धारित कर फैसला किए जाने की बात कही गयी थी। इस बीच हथियारों से लैस विरोधी पक्ष के लोगों ने पंकज राय को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे पंकज राय के परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस घटना में पंकज राय समेत 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए घायलों में पंकज राय और रमण महतो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।